महाराजगंज, जून 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लखनऊ के अलीगंज जैसी दुखद घटना की पुनरावृत्ति रोकने व सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए जिले में जांच अभियान जारी है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन, नगर पालिका व विद्युत विभाग की संयुक्त टीम टीम जिले के कोचिंग संस्थानों, नर्सिंग होम और लाइब्रेरियों की चेकलिस्ट के आधार पर सघन जांच कर रही है। फरेंदा क्षेत्र में एफएसओ राजेन्द्र प्रसाद ने फायरमैन मारकंडेय विश्वकर्मा, अनिल कुमार मौर्य व टीम के अन्य सदस्यों के साथ आठ विभिन्न संस्थानों में औचक छापेमारी की। इस दौरान तीन संस्थानों में मानक के अनुरूप फायर फाइटिंग सिस्टम उपलब्ध नहीं पाया गया, जिस पर टीम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्हें तत्काल नोटिस जारी कर दी।इसके यह भी पढ़ें- दस विभाग, एक नोटिस, सात रिमाइंडर और कार्रवा...