मैनपुरी, मई 2 -- किशनी। ब्लॉक किशनी के अंतर्गत ग्राम फरेंजी में मुख्य मार्ग की बदहाली ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। किशनी-इटावा मार्ग पर स्थित इस गांव की मुख्य सड़क वर्षों से जर्जर है और डामरीकरण पूरी तरह उखड़ चुका है। वर्तमान में स्थिति यह है कि गांव के प्रवेश द्वार पर ही भीषण जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे यह मार्ग नरक से भी बदतर हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जल निकासी के लिए नालियों का कोई प्रबंध नहीं है। घरों और खेतों का पानी सीधे सड़क पर जमा हो रहा है। हाल ही में हुई हल्की बारिश ने रही-सही कसर पूरी कर दी, जिससे सड़क गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। यह भी पढ़ें- सड़क पर गंदा पानी बहने से परेशानी ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने ब्लॉक से लेकर तहसील स्तर तक कई बार अधिकारियों को लिखित शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.