मैनपुरी, जून 9 -- गांव फरेंजी में पिछले तीन दिनों से बिजली गुल होने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। गांव का 63 केवीए का मुख्य ट्रांसफार्मर फुंक जाने से करीब 50 घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। जून की इस भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न मिलने से परेशान ग्रामीणों का धैर्य आखिरकार जवाब दे गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में एकत्र होकर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन करते हुए शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई थी, लेकिन कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- फरेंजी गांव में तीन दिन से अंधेरा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन बिजली आपूर्ति ठप होने से गांव में पेयजल संकट गहरा गया है, जिससे लोगों के दैन...