मैनपुरी, मार्च 2 -- ब्लॉक किशनी के अंतर्गत आने वाले ग्राम फरेंजी के ग्रामीणों का जीवन इन दिनों दुश्वारियों से भरा हुआ है। किशनी-इटावा मार्ग पर स्थित इस गांव की मुख्य सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। डामरीकरण युक्त यह मार्ग अब गहरे गड्ढों और गंदे पानी के तालाब में तब्दील हो चुका है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, हाईवे से गांव के अंदर जाने वाली सड़क वर्षों पहले डामरीकरण से बनी थी, लेकिन रखरखाव के अभाव में यह जगह-जगह से उखड़ चुकी है। स्थिति तब और बदतर हो गई जब खेतों और घरों का पानी निकासी न होने के कारण सीधे सड़क पर जमा होने लगा। नाली का उचित प्रबंध न होने से मुख्य मार्ग पर घुटनों तक पानी भरा रहता है, जिससे राहगीरों को कीचड़ और दुर्गंधयुक्त पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.