शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- शाहजहांपुर। मयूर द्वारा आयोजित मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट में फरीद अकादमी ने मयूर स्पोर्टिंग को तीन विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबला रोमांचक रहा और अंत तक परिणाम अनिश्चित बना रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मयूर स्पोर्टिंग ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। टीम की ओर से शिवम बत्रा ने 28, अब्दुल्ला ने 26 और जीशान ने 7 रन का योगदान दिया। फरीद अकादमी की ओर से हर्ष शुक्ला और अदनान ने दो-दो विकेट हासिल किए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी फरीद अकादमी की टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अनूप ने शानदार 50 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, जबकि हर्ष शुक्ला ने 31 रन का योगदान दिया। मयूर स्पोर्टिंग की ओर से नसीम ने एक विकेट लिया। मैच में अंपायर की भूमिका फरीद खान और हर्ष ने निभाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.