कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर। हलीम मुस्लिम इंग्लिश स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में शनिवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें मोहम्मद हुमान फरीदी को मिस्टर और अनमता मुशीर को मिस हलीम का खिताब दिया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल सबा खान ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें गीत, नृत्य एवं भावपूर्ण भाषण शामिल थे। कक्षा 12 के छात्रों को स्मृति चिह्न दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...