फरीदाबाद हाफ मैराथन के लिए एक लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया
फरीदाबाद, सितम्बर 6 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। फरीदाबाद हाफ मैराथन को लेकर जिलेवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। मैराथन में हिस्सा लेने लेने के लिए एक लाख से अधिक लोग पंजीकरण करा चुके हैं। मैराथन 27 सितंबर को सूरजकुंड स्थित मैदान पर होगी।पंजीकरण के लिए जिले के युवाओं के पास अभी पर्याप्त समय है। इस आयोजन का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ नशामुक्त हरियाणा का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि हाफ मैराथन का फ्लैग ऑफ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा किया जाएगा। आयोजन में 21.1 किलोमीटर हाफ मैराथॉन, 10 किलोमीटर टाइम्ड रन और 5 किलोमीटर फन रन की श्रेणियां रखी गई हैं। मैराथन में कुल 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है तथा विभिन्न आयु वर्गों एवं विशेष श्रेणियों में भी प्रतिभागियों को आक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.