फरीदाबाद, फरवरी 20 -- फरीदाबाद के मुजेसर इलाके में एक कारखाने में लगी आग में घायल हुए दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि फैक्टरी मालिक विजय मोंगा के बेटे अभिषेक मोंगा (37) और फैक्टरी में काम करने वाले संजय कॉलोनी के निवासी प्रदीप कुमार (21) हादसे में लगभग 50 प्रतिशत जल गए थे। गुरुवार रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।पिता को बचाने गया था अभिषेक बता दें कि सोमवार को कालकाजी लुब्रिकेंट्स एंड शिव स्टील कंपनी की कार्यशाला में लगी आग में घायल हुए 37 लोगों में ये दोनों भी शामिल थे। यह आग तब लगी जब रसायनों से भरे एक ड्रम में चिंगारी गिर गई, जिससे सिलसिलेवार विस्फोट हुए। पुलिस ने बताया कि अभिषेक अपने पिता को बचाने के लिए कारखाने के अंदर गया और घायल हो गया। इस घटना के बाद घायल अभिषेक का अस्पताल में इलाज चल रहा...