फरीदाबाद स्मार्ट सिटी के नए सीईओ बने धीरेंद्र खड़गटा
फरीदाबाद, जून 30 -- चंडीगढ़/फरीदाबाद, सरसमल। हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी धीरेंद्र खड़गटा को फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें उनके मौजूदा कार्यों के साथ अतिरिक्त प्रभार के रूप में दी गई है। धीरेंद्र खड़गटा वर्तमान में हरियाणा सरकार में पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के विशेष सचिव और फरीदाबाद नगर निगम के आयुक्त हैं। सरकार के आदेश के अनुसार वे तत्काल प्रभाव से यह नया दायित्व संभालेंगे। इस नियुक्ति के साथ उन्होंने आईएएस अधिकारी संजय जून का स्थान लिया है, जिन्हें इस पद के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.