अल्मोड़ा, जुलाई 25 -- अल्मोड़ा। द्वाराहाट थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती भांसी कफलानी गांव के सुंदरखाल जंगल में फंदे से लटकी मिली अज्ञात महिला की शिनाख्त हो गई है। महिला 12 जुलाई को फरीदाबाद यूपी अपनी बेटी के घर से लापता हुई थी। वहीं, पुलिस महिला की मौत के कारणों की जांच में जुट गई है। बुधवार को ग्रामीण सुंदरखाल जंगल में एक पेड़ से रस्सी के सहारे लटकी महिला को देखा। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। तमाम पूछताछ के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। गुरुवार देर शाम महिला के शव की शिनाख्त हो पाई। महिला की शिनाख्त द्वाराहाट के निरकोट की निवासी 40 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी हरीश चंद्र पाठक के रूप में हुई। वह फरीदाबाद में रहने वाली अपनी बेटी के पास गई थी। जो 12 जुलाई से लापता चल रही थी। यहां पहु...