पलवल, अप्रैल 13 -- गुरुग्राम और नोएडा के बाद अब उससे सटे हरियाणा के फरीदाबाद और पलवल में भी प्राइवेट कंपनियों और फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं। पलवल में पृथला के पास सोमवार सुबह एक निजी कंपनी की महिला कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रही कर्मचारियों का कहना है कि सरकार द्वारा तय न्यूनतम वेतन उन्हें नहीं मिल रहा। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। यह भी पढ़ें- नोएडा में आगजनी, पलवल-फरीदाबाद में हंगामा; दिल्ली के आसपास सैलरी पर संग्राम प्रदर्शन के दौरान महिला कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से बढ़ी हुई सैलरी की मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन का लाभ उन्हें नहीं मिल...