नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- - आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को वित्तीय मदद भी देगी राज्य सरकार रोहतक, हमारे संवाददाता। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कहा कि सरकारी विश्वविद्यालयों में संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोकसेवा आयोग और न्यायिक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए सायंकालीन पारी में कक्षाएं शुरू होंगी, जिससे प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा युवा इन परीक्षाओं में भाग ले सकें।मुख्यमंत्री ने इस वर्ष सिविल सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले राज्य के अभ्यर्थियों के सम्मान समारोह में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सरकार वित्तीय मदद भी मुहैया कराएगी। जिन परिवारों की वार्षिक आय एक लाख रुपये है, उनके बच्चों को 70 हजार रुपये, 1.80 लाख र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.