गौरव चौधरी, फरवरी 25 -- गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर ग्वाल पहाड़ी के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रैफिक जाम में खड़ी एक मोटरसाइकिल को पीछे से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो भाई घायल हुए, जिसमें से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ डीएलएफ फेज-एक थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा 23 फरवरी को हुआ था, इस घटना का LIVE वीडियो बुधवार को सामने आया। जिसमें दिख रहा है कि किस तरह इनोवा के चालक ने बेहद लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार दोनों भाइयों को टक्कर मार दी।ट्रैफिक जाम में फंसी बाइक को मारी टक्कर घटना की जानकारी देते हुए मूल रूप से उत्तरप्रदेश के बिजनौर निवासी मोहम्मद राशिद ने पुलिस को बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.