फरीदाबाद, मार्च 6 -- हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से शुक्रवार को फरीदाबाद के सेक्टर 56 में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान तोड़फोड़ दस्ते ने करीब 100 अवैध झुग्गियों को जमींदोज कर दिया। मौके पर लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर हटा दिया। टीम ने लोगों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा कब्जा किया गया तो सख्त कदम उठाए जाएंगे। सेक्टर-56 एचएसवीपी द्वारा नया सेक्टर बसाया जा रहा है। यहां करीब 200 परिवार निवास कर रहे हैं। आरडब्ल्यूए प्रधान सतपाल ने बताया कि सेक्टर में काफी समय से अवैध निर्माण हो रहे हैं। दूसरे इलाकों में तोड़फोड़ के बाद लोग यहां झुग्गियां डाल कर रहने लगे। इसे लेकर स्थानीय कई बार एचएसवीपी अधिकारियों को शिकायत की गई। झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों से सेक्टर में चोरी और लूटपाट का खतरा काफी ब...