ग्रेटर फरीदाबाद, अक्टूबर 1 -- अमित भाटिया, फरीदाबाद ग्रेटर फरीदाबाद में बीपीटीपी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक खंडहर बिल्डिंग में 24 अगस्त को 8वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की की उम्र 13 साल बताई गई है। उसके साथ 16 साल का दोस्त भी था। आरोप है कि तीन युवकों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। साथी दोस्त के साथ भी कुकर्म की घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है। वारदात के बाद दोनों बच्चों ने करीब एक महीने तक घटना के बारे में अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया। थाना बीपीटीपी पुलिस ने गुरुवार शाम तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।दोस्त से मिलने गई छात्रा का 6 युवकों ने किया पीछा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरी 24 अगस्त को ट्यूशन से निकलने के बाद अपने 16 वर्षीय दो...