फरीदाबाद में 70 एकड़ भूमि पर आर्गेनिक खेती होगी
फरीदाबाद, जुलाई 12 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। स्मार्ट सिटी में रासायनिक खेती पर निर्भरता कम करने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती को बड़े स्तर पर बढ़ावा देने की योजना तैयार की है। इसके लिए शहर को प्रदेशव्यापी प्राकृतिक खेती योजना में शामिल किया गया है। योजना के तहत जिले में 70 एकड़ भूमि पर प्राकृतिक (ऑर्गेनिक) खेती कराई जाएगी। इस खेती को अपनाने वाले किसानों को सरकार की ओर से सब्सिडी, तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और जैविक उत्पादों के विपणन में सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। शहर में करीब 20 हजार हेक्टेयर भूमि पर खेती की जाती है। वहीं प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 में एक लाख एकड़ भूमि को प्राकृतिक खेती के दायरे में लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से खेती का रकबा बढ़ाया जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.