फरीदाबाद में 17 साल की लड़की ने नहर में लगाई छलांग, पिता बोले- सबको खाना खिलाया, बर्तन धोए लेकिन फिर.
फरीदाबाद, जून 26 -- फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र स्थित मवई कटपुला के पास गुरुवार देर रात 17 वर्षीय एक युवती ने आगरा कैनाल में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण देर रात तक युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका। शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने आगरा कैनाल में उतरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस की मौजूदगी में युवती की तलाश लगातार जारी है।पिता ऑटो चालक, बेटी ने उठाया खौफनाक कदम परिजनों के अनुसार युवती के पिता विमल कुमार ऑटो चालक हैं। परिवार में पांच भाई-बहनों में वह सबसे छोटी है। पीड़ित पिता का कहना है कि घर में किसी प्रकार का कोई विवाद या कलह नहीं हुआ था। उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि उनकी बेटी ने इतना बड़ा कदम आखिर क्यों उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.