फरीदाबाद में 10वीं की छात्रा ने उम्मीद से कम नंबर आने पर दी जान, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
फरीदाबाद, अप्रैल 19 -- फरीदाबाद में पल्ला के हरकेश नगर में दसवीं क्लास में उम्मीद से कम नंबर आने पर 15 वर्षीय एक छात्रा अपने घर से निकल गई। कुछ वक्त बाद छात्रा का शव मेवला महाराजपुर के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। राजकीय रेलवे पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पल्ला के हरकेश नगर निवासी 15 वर्षीय छात्रा ने सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। छात्रा के पिता गुरुग्राम के उद्योग विहार स्थित एक एक्सपोर्ट कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। छात्रा उनकी इकलौती बेटी थी। 15 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे वह मां से 20 रुपये लेकर घर से निकल गई थी। जब कुछ देर बाद तक वह वापस नहीं आई तो उसकी मां ने उसकी तलाश शुरू की। पल्ला थाना पुलिस ने छात्रा की मां की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया था। जिला पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.