धनंजय चौहान, दिसम्बर 30 -- फरीदाबाद में परिवार से झगड़ा कर दोस्त के घर जा रही एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने दो युवकों ने सोमवार रात को किडनैप कर हैवानियत की। आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला को आरोपी घर छोड़ने के बजाय घंटों फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर कार में घुमाते रहे। मंगलवार तड़के करीब 3 बजे एसजीएम नगर स्थित मुल्ला होटल के पास चलती गाड़ी से नीचे फेंककर फरार हो गए। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मां से कहासुनी के बाद छोड़ा था घर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। बहन ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब 8:30 बजे पीड़िता का फोन आया था। उसने बताया कि घर में मां से कहासुनी हो गई है और वह दोस्त के घर जा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.