फरीदाबाद, नवम्बर 7 -- फरीदाबाद के सेक्टर 21-C में कुत्ते को पार्किंग में शौच कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इसके बाद गुस्साए पड़ोसी ने लाइसेंसी पिस्टल से सिंगापुर की एक सॉफ्टवेयर कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) परमजीत धनखड़ की गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस दौरान मुख्य आरोपी मोहन शर्मा उर्फ मोनू ने परमजीत पर करीब 14 राउंड फायर किए। इनमें से 9 गोलियां उन्हें लगीं, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी ने परमजीत के बेटे पर भी फायर किए, मगर उसने कार के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, दो मैगजीन और करीब 100 गोलियां बरामद की हैं। वारदात के बाद आरोपी परिवार सहित मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पार्किंग में कुत्ते की पोट्टी कराने पर होता था विवाद...