फरीदाबाद में सेल्फी लेते वक्त यमुना में डूबा संभल का युवक
संभल, जुलाई 25 -- जिले के कैला देवी थाना क्षेत्र के सिहावली गांव का एक युवक हरियाणा के फरीदाबाद में यमुना नदी में डूब गया। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह सेल्फी लेते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वह तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत एवं बचाव दल ने तलाश अभियान शुरू किया, लेकिन देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। सिहावली गांव निवासी 22 वर्षीय टीटू पुत्र रामकिशोर गांव के ही जयवीर सिंह के फरीदाबाद स्थित निर्माणाधीन मकान पर मजदूरी करने चार दिन पहले गया था। उसके साथ गांव के राजमिस्त्री मदन सिंह और बेलदार अंकित भी काम कर रहे थे। शनिवार सुबह टीटू, अंकित और मकान मालिक का बेटा धर्मेंद्र यमुना किनारे घूमने पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टीटू नदी किनारे खड़े होकर मोबाइल से सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.