फरीदाबाद, मार्च 11 -- फरीदाबाद के सरूरपुर गांव में नकाबपोश बदमाश बुधवार को दिनदहाड़े एक सुनार की दुकान में घुसकर 350 ग्राम सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए। लूटे गए आभूषणों की कीमत करीब 57 लाख रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीमों ने मौका मुआयना किया। मुजेसर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।नकाबपोश और हेलमेट लगाकर आए 3 बदमाश पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-85 निवासी संजय की सरूरपुर गांव में आभूषणों की दुकान है। बुधवार दोपहर वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। दोपहर में करीब 2:15 बजे बाइक पर सवार होकर तीन नकबापोश बदमाश दुकान के सामने पहुंचे। उन्होंने हेलमेट पहन रखे थे। बदमाशों में से दो दुकान के अंदर घुस गए, जबकि तीसरा आरोपी बाइक के पास बाहर खड़ा होकर निग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.