फरीदाबाद, अक्टूबर 10 -- फरीदाबाद के खेड़ीपुल थाना अंतर्गत टीटू कॉलोनी में गुरुवार को दसवीं कक्षा के एक छात्र का शव पड़ोस में रहने वाली उसकी सहपाठी छात्रा के घर में संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद किशोर के परिजनों और रिश्तेदारों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। देर रात तक चले हंगामे के दौरान लोगों ने किशोरी के घर में जमकर तोड़फोड़ की। उपद्रवियों को रोकने का प्रयास कर रहे दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मामले में किशोर के परिजनों सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित विभिन्न मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार टीटू कॉलोनी में रहने वाला 17 वर्षीय किशोर और उसके पड़ोस में ही रहने वाली 15 वर्षीय किशोर एक ही स्कूल की दसवीं कक्षा में प...