फरीदाबाद, अप्रैल 26 -- फरीदाबाद में अपराध शाखा, डीएलएफ की टीम ने युवक की हत्या के मामले में उसकी पत्नी और साले को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हत्या कर शव को कूड़े में फेंक दिया था। डबुआ थानापुलिस ने इस मामले में हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया था। आरोपी महिला ने अपने जीजा के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। वह पति द्वारा आए दिन शराब पीकर झगड़ा करने से परेशान थी। यूपी एटा के नरहुली गांव निवासी धर्मबीर ने थाना डबुआ में दी अपनी शिकायत में बताया था कि 23 अप्रैल को उसके भाई जयबीर की किसी ने हत्या कर दी थी और सबूत मिटाने के लिए उसके शव को कूड़े में फेंक दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में मां बनी कातिल, 18 माह की बेटी को नाले में फेंका; क्या थी वजह?पत्नी और साले को किया गिरफ्तार रविवार को पुलिस ने इस म...