फरीदाबाद, मई 18 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन वीटा मिल्क प्लांट बल्लभगढ़ ने दूध के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। नए रेट 20 मई की सुबह से लागू होंगे, जबकि बढ़ी हुई कीमतों पर सप्लाई 19 मई की रात से शुरू कर दी जाएगी।

दूध के दाम बढ़ने का कारण वीटा मिल्क प्लांट बल्लभगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार उत्पादन लागत, पैकेजिंग, परिवहन खर्च और बाजार में अन्य प्रतिस्पर्धी ब्रांडों के बढ़े हुए दामों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बढ़ी हुई कीमतों का असर वीटा के लगभग सभी प्रमुख दूध पैक पर पड़ेगा।

नई दरें जारी नई दरों के अनुसार वीटा बफेलो ए-टू आधा किलो दूध के दाम 37 रुपये से बढ़ाकर 39 रुपये कर दिए गए हैं, जबकि 1 लीटर अब 73 रुपये की बजाय 78 रुपये में मिलेगा। फुल क्रीम दूध आधा किलो अब 36 रुपये और 1 किलो 71 रुपये में मिलेगा। इसी प्रकार टोंड दूध आधा किलो का रेट 30 ...