फरीदाबाद में लावारिस पशु से टकराया स्कूटी, आधे घंटे तड़पकर कारोबारी ने तोड़ा दम
फरीदाबाद, अगस्त 12 -- फरीदाबाद में एक बहुत ही दर्दनाक घटना सामने आई है। एनआईटी-3 मंगलवार तड़के सड़क पर बैठे पशु से स्कूटी टकराने के बाद 38 साल के कारोबारी आशु खत्री की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 4:17 बजे केदार अस्पताल के सामने हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार कारोबारी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह करीब आधे घंटे तक सड़क पर ही पड़ा रहा। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई आशीष ने बताया कि वह कांवड़ लेने गया था और रात को गाजियाबाद पहुंचा था। रात करीब 12:15 बजे उसकी अपने भाई आशु खत्री से फोन पर बातचीत हुई थी। आशु ने उससे एटीएम का पिन भी मांगा था। उस समय दोनों को अंदाजा नहीं था कि यह उनकी आखिरी बातचीत होगी। आशु रात में अपने दोस्त के घर से वापस लौट रहा था और घर पहुंचने से पहले हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.