फरीदाबाद में लापता कंपनी कर्मचारी की गला रेतकर हत्या, खेत में मिली लाश
फरीदाबाद, नवम्बर 5 -- फरीदाबाद के सरूरपुर के श्याम नगर से दो दिन से लापता कंपनी कर्मचारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव सरूरपुर गांव में खेत में लहूलुहान अवस्था में मिला। मृतक की पहचान 22 साल के सचिन के रूप में हुई है। वह श्याम नगर में माता-पिता के साथ रहता था। सचिन अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उससे बड़ी उसकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। आरोपी और हत्या की वजह पता नहीं चली है। पुलिस जांच कर रही हैं। पुलिस के अनुसार उसका परिवार मूलरूप से बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और पिछले कई सालों से फरीदाबाद में रह रहा है। सचिन घर के पास ही एक कंपनी में नौकरी करता था। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में 80 परिवारों की दिवाली होगी खास, सौंपी जाएंगी फ्लैटों की चाबियांधारदार हथियार से काटा गया गला सोमवार सुबह वह घर से ड्यूटी जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.