फरीदाबाद, दिसम्बर 15 -- दिल्ली से सटे एनसीआर के शहर फरीदाबाद में यमुना के दोनों ओर अवैध कॉलोनियों का फैलता जाल जिला प्रशासन के लिए लगातार चुनौती बनता जा रहा है। डीटीपी इंफोर्समेंट विभाग की तोड़फोड़ के बावजूद यमुना के आसपास नई कॉलोनियों का बसना जारी है। अधिकारियों के अनुसार, हर महीने करीब अवैध 10 कॉलोनियां बसाई जा रही हैं, जिससे अधिकारी भी हैरत में हैं। स्मार्ट सिटी में खासकर नोएडा से सटे यमुना नदी के किनारे, भू-माफियाओं द्वारा सस्ती जमीन का लालच देकर बड़े पैमाने पर अवैध कॉलोनियां बसाई जा रही है। ये कॉलोनियां यमुना के डूब क्षेत्र में विकसित की जा रही हैं। डीटीपी इंफोर्समेंट से मिली जानकारी के अनुसार इन इलाकों में बिजली और पानी जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं, जिससे लोगों को कॉलोनियों के वैध होने का भ्रम होता है। खास बात यह कि इस साल अब तक हुई 1...