फरीदाबाद, अप्रैल 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में एक देवरानी ने चरित्र पर उंगली उठाने से खफा होकर अपनी दो जेठानियों पर पेट्रोल डालकर उन्हें जला दिया। इससे दोनों बहन गंभीर रूप से झुलस गईं। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जो एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी महिला को अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान महिला ने बताया है कि उसकी दोनों जेठानियां उसके चरित्र पर उंगली उठाती थीं। इस वजह से उसने गुस्सा होकर दोनों को पेट्रोल डालकर जला दिया था। दोनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह भी पढ़ें- लड़की डेट पर बुला ले गई रेस्टोरेंट, बंधक बना 20 मिनट में थमाया 18 हजार का बिल पुलिस के मुताबिक, डबुआ कॉलोनी सीमा और मीना 3 अप्रै...