केशव भारद्वाज, अप्रैल 14 -- फरीदाबाद के सेक्टर-37 स्थित मदरसन कंपनी के बाहर कर्मचारियों का विरोध-प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। बढ़े हुए न्यूनतम वेतनमान को लागू करने की मांग को लेकर जुटे कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया। इस दौरान मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही, जिसे देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी। कर्मचारियों के प्रदर्शन से अफरा-मची रही।कर्मचारियों ने क्या मांग रखी मदरसन कंपनी के कर्मचारी सोमवार से ही कंपनी के गेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार सुबह भी बड़ी संख्या में कर्मचारी कंपनी के सामने इकट्ठा हो गए और गेट के बाहर खड़े होकर नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मचारियों की मुख्य मांग सरकार द्वारा घोषित 15,200 रुपये के न्यूनतम वेतनमान को लागू कराने की है। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.