फरीदाबाद, अप्रैल 3 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। झटकों के दौरान लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और कुछ देर तक सड़कों व खुले स्थानों पर खड़े रहे। खासकर ग्रेटर फरीदाबाद की हाईराइज सोसाइटियों में इसका ज्यादा असर देखने को मिला, जहां पंखे और घरों का सामान हिलने लगा। अचानक हुए इस कंपन से लोग घबरा गए और एहतियात के तौर पर इमारतों से बाहर निकल आए। शहर में छोटी बड़ी करीब 150 सोसाइटियां है। शुक्रवार रात कोई घर में बैठ कर टीबी देख रहा था तो कोई गाने सुन रहा था। रात करीब 9.30 अचानक धरती हिलने लगी, पंखे हिलने लगे, जिससे लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल गए।भूकंप के बाद किसी तरह के बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने लोगों में डर जरूर पैदा कर दिया। विशेषज्ञ...