फरीदाबाद, अक्टूबर 3 -- फरीदाबाद जिले में सितंबर का राशन लेने से वंचित रह गए लोगों के लिए राहत की खबर है। वे अब आठ अक्तूबर तक अपने डिपो से राशन ले सकेंगे। इसे लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। जिले में करीब साढे तीन लाख राशन कार्ड धारक हैं, जिन्हें हर महीने सरकारी डिपो के माध्यम से राशन वितरणकिया जाता है। सितंबर माह में राशन वितरण के दौरान अनेक कार्ड धारक राशन लेने से रह गए।इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की बढ़ती समस्या को देखते हुए विभाग ने सितंबर के आवंटित गेहूं, चीनी और फोर्टिफाईड सरसों तेल के वितरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर आठ अक्तूबर कर दी है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अदित्या कौशिक ने कहा कि राशन वितरण की अवधि बढ़ाने का उद्देश्य जरूरतमंद परिवार सरकारी योजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.