फरीदाबाद, जून 6 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सेक्टर-59 स्थित चिकित्सा उपकरण निर्माता कंपनी पॉली मेडिक्योर लिमिटेड (पॉलीमेड) अब दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला को भी अपने उत्पादों का निर्यात करने की तैयारी में है। इसी सिलसिले में वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी एलोइना रोड्रिगुएज गोम्स के साथ भारत आए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार रात कंपनी के अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्र का दौरा कर उत्पादन प्रक्रियाओं और गुणवत्ता मानकों का जायजा लिया। वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी एलोइना रोड्रिगुएज गोम्स को भी फैक्टरी का दौरा करना था, लेकिन कार्यक्रम में अंतिम समय में हुए बदलाव के कारण वह फरीदाबाद नहीं पहुंच सकीं। हालांकि, उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी की उत्पादन क्षमता और तकनीकी दक्षता का विस्तृत अवलोकन किया। इस दौरान पुलिसऔर प्रशासनिक...