फरीदाबाद में बड़ा हादसा, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक में गिरने से 2 युवकों की मौत
फरीदाबाद, जून 9 -- फरीदाबाद के जीवन नगर पार्ट-1 स्थित नगर निगम के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां काम करने आए दो युवकों की टैंक में गिरने के बाद जहरीली गैस से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दोनों कर्मचारियों के शवों को बाहर निकालने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। एक शव बाहर निकाल लिया गया है। मुजेसर थाना के एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि दूसरे युवक के शव को निकालने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम लगी हुई है। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय आकाश और अमन के रूप में हुई है। घटना की खबर सुनते ही उनके घरों में मातम छा गया। यह भी पढ़ें- अरबाज ने कृष्ण को कैंची से गोदकर मार डाला, दिल्ली में एक और सनसनीखेज मर्डरसेफ्टी बेल्ट भी टूटी, साथी को बचाने के चक्कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.