फरीदाबाद में फिर सुलगी सैलरी वाली चिंगारी, बढ़ा वेतन देने के लिए फार्मा कंपनी में प्रदर्शन
फरीदाबाद, मई 8 -- दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सेक्टर-6 स्थित एएनकेडब्ल्यू फार्मा रिटेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों ने शुक्रवार को बढ़े हुए न्यूनतम वेतन देने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारी सुबह से ही कंपनी परिसर के बाहर एकत्रित होकर नारेबाजी कर रहे हैं। स्थिति तनावपूर्ण होने पर कंपनी प्रबंधन ने ऐहतियातन पुलिस को मौके पर बुला लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि वो अपना वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि मौजूदा वेतन बढ़ती महंगाई के मुकाबले काफी नहीं है। इसी कारण कर्मचारियों में नाराजगी बनी हुई है। उन्हें बढ़ा हुआ न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है। शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में कर्मचारी कंपनी के बाहर जुट गए और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के चलते कुछ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.