फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारा, वारदात के बाद गड्ढे में दफनाया शव
फरीदाबाद, अगस्त 26 -- हरियाणा के फरीदाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर 42 साल के एक शख्स की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और महिला के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह वारदात मोजबादा गांव में हुई थी, जहां पर आरोपियों ने श्यामवीर सिंह नाम के एक शख्स की हत्या कर दी थी और हत्या के बाद मृतक के शव को घर के पास बने एक गड्ढे में दफना दिया था। इस वारदात के सिलसिले में पुलिस ने उत्तरप्रदेश के हाथरस की रहने वाली मृतक की पत्नी केशव और यूपी के महोबा जिले के रहने वाले कामत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद DLF क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के घर में रहता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.