फरीदाबाद, जुलाई 28 -- फरीदाबाद में कथित तौर पर पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर पावर ग्रिड कंपनी के वरिष्ठ टेक्नीशियन सतीश कुमार ने खुदकुशी कर ली। उन्होंने सुसाइड नोट में खेड़ी पुल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह पर आरोप लगाए हैं। करीब 60 वर्षीय सतीश कुमार बल्लभगढ़ में कार्यरत थे। अक्टूबर में रिटायर होने वाले थे। आरोपी थाना प्रभारी के खिलाफ सोमवार को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया। वर्ष 2017 में हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति झुलस गया था। कंपनी के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया गया। कंपनी की ओर से अदालत और थाने से जुड़ी कानूनी कार्रवाई सतीश कुमार देख रहे थे। उनके बेटे विवेक ने बताया कि इसी मामले में पुलिस द्वारा कुछ दिनों से नोटिस भेजकर पिता को थाने बुलाया जा रहा था। आरोप है कि पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 10 ...