फरीदाबाद में परांठे खाकर लौट रहे ऑटो चालक की चाकू घोंपकर हत्या, दोस्त को भी नहीं बख्शा
केशव भारद्वाज, जुलाई 16 -- पल्ला थाना क्षेत्र की सरस्वती कॉलोनी में बुधवार देर रात एक ऑटो चालक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। जबकि उसका एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घायल को उपचार के लिए बीके सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक ऑटो चालक 28 वर्षीय दीपक दिल्ली के मोलड़बंद क्षेत्र का रहने वाला था। वह बुधवार रात करीब 12:30 बजे अपने दो दोस्त राहुल और राजकुमार के साथ पल्ला स्थित नए पुल के पास एक रेहड़ी पर परांठे खाने आया था। खाना खाने के बाद तीनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी बात को लेकर उनका कुछ युवकों से विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में मालखाने से चोरी हुए सभी 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.