फरीदाबाद, अप्रैल 16 -- फरीदाबाद, सरसमल। जिले की ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों को भरने के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई है। एक सरपंच और पांच पंच पदों पर चुनाव होंगे। मतदान 10 मई को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा की अधिसूचना के अनुसार जिले के अलग-अलग विकास खंडों की पंचायतों में खाली पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। इनमें विकास खंड फरीदाबाद के गांव भस्कोला के वार्ड तीन में पंच, विकास खंड तिगांव के गांव शाहुपुरा खादर में सरपंच पद, गांव फत्तूपुरा के वार्ड दो में अनुसूचित जाति महिला के लिए पंच पद शामिल है। इसी तरह विकास खंड बल्लभगढ़ के गांव फतेहपुर बिल्लोच के वार्ड 19 में महिला, गांव डीग के वार्ड एक तथा गांव जकोपुर के वार्ड दो में पिछड़ा वर्ग 'ए' महिला के लिए पंच पद पर चुनाव होंगे।जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)...