फरीदाबाद, मार्च 24 -- ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र की बसेलवा कॉलोनी में सोमवार देर रात दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी होने से कॉलोनी वासियों में खौफ पैदा हो गया। करीब 10 से 15 मिनट तक दोनों गुटों के नकाबपोश नवयुवक एक-दूसरे पर ईंट- पत्थर बरसाते रहे। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है।जमकर हुई पत्थरबाजी, दहशत में लोग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार देर रात कॉलोनी की गली नंबर-13 में अचानक दो गुटों के युवक आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। शोर-शराबा और पत्थरबाजी के कारण आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों ने अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लीं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक पथराव करने वाले युवक मौके से फरार हो चुके थे। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.