फरीदाबाद, फरवरी 16 -- फरीदाबाद के सेक्टर 24 स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में दो पुलिसकर्मियों समेत 15 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इन घायलों को इलाज के लिए बीके अस्पताल ले जाया गया है। आग ने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। अपडेट जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...