फरीदाबाद में दुकान का छज्जा गिरने से मजदूरों की मौत; एक दिन पहले नहर से निकली थीं 2 लाशें
फरीदाबाद, जुलाई 15 -- हरियाणा के फरीदाबाद में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। बल्लभगढ़ के चावला कॉलोनी के पास एक बंद दुकान का जर्जर छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय दोनों मजदूर छज्जे के नीचे खड़े थे और मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे एक दिन पहले नहर से युवक-युवति की लाशें बरामद हुई थीं।3 दिन से बंद थी दुकान, जर्जर छज्जा गिरने से हादसा पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान बिहार के बेगूसराय निवासी अमरजीत कुमार और संतोष कुमार के रूप में हुई है। दोनों फरीदाबाद के जीवन नगर कॉलोनी में किराये पर रहकर मजदूरी करते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुकान पिछले तीन दिनों से बंद थी। लगातार हो रही बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.