फरीदाबाद में दयालपुर-मोहना रोड की संवरेगी सूरत, PWD नए सिरे बनाएगा सड़क; 10 गांवों की राह होगी आसान
फरीदाबाद, अगस्त 22 -- फरीदाबाद जिले में खस्ताहाल दयालपुर-मोहना रोड से आवाजाही करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से पृथला विधानसभा क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण सड़क को नए सिरे से बनाने की योजना तैयार की गई है, जिससे वाहन चालकों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। दयालपुर-मोहना रोड ग्रामीण क्षेत्र के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। इस पर रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। यह सड़क कई सालों से जर्जर अवस्था में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। सड़क पर पानी भरने से लोगों को गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दोपहिया चालक उसमें गिर कर चोटिल हो जाते हैं। इसे लेकर स्थानीय लोग कई बार लोक निर्माण विभाग को पत्र लिख चुके हैं, प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.