फरीदाबाद, दिसम्बर 11 -- हड़ताल चौथा दिन::: फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर बीके अस्पताल सहित जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर गुरुवार को चौथे दिन डॉक्टरों की हड़ताल जारी रही, जिससे अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई। अस्पताल में 50 फीसदी ऑपरेशन टाल दिए गए हैं। इस दौरान केवल बेहद जरूरी ऑपरेशन ही किए गए। वहीं वार्ड में भी मरीजों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा, जिससे दिनभर मरीज परेशान रहे। अल्ट्रासाउंड भी बन्द कर दिए गए। दरअसल, शहर में बीके अस्पताल सहित स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत डाॅक्टर चार दिन से अपनी मांगो को लेकर पूरी तरह हड़ताल पर है। इसके चलते मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें ओपीडी से लेकर जांच तक के लिए भटकना पड़ रहा है। गुरुवार को ही अस्पताल में यही स्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.