फरीदाबाद में ट्विशा शर्मा जैसा कांड, ससुराल में मिली पत्नी-बेटे की लाश; शरीर भी पड़ा नीला
नई दिल्ली, मई 24 -- फरीदाबाद के अनखीर गांव में एक महिला और उसके बेटे के घर में शव मिलने से सनसनी फैल गई। दाेनों के शरीर नीले पड़े हुए थे। पुलिस की शुरुआती जांच में जहर खाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने परिवारवालों के शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।तीन साल पहले की थी लव मैरिज, दंपति में चल रहा था विवाद 28 साल की आरती अपने पति निशांत और एक साल के बेटे हृदय के साथ मकान की पहली मंजिल पर रहती थी। निशांत एक निजी अस्पताल में लैब अटेंडेंट है। शनिवार को निशांत ड्यूटी पर गया हुआ था। शाम को घर लौटने पर उसने कमरे में पत्नी और बेटे को बेसुध हालत में पाया। दोनों की मौत हो चुकी थी और उनके शरीर का रंग नीला पड़ चुका था। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.