फरीदाबाद, अक्टूबर 6 -- हरियाणा के फरीदाबाद में दोस्ती में दगा देने का एक मामला सामने आया है। दरअसल पुलिस को एक युवक के झील में डूबने की सूचना मिली, जिसके बाद बचाव दल उसे झील के पानी में तलाश करता रहा। हालांकि जब पुलिस ने सूचना देने वाले से गहराई से पूछताछ की तो उसने युवक की हत्या कर पहाड़ी क्षेत्र में शव फेंकने की बात कबूल की। इसके बाद उस लापता युवक का शव पहाड़ी क्षेत्र के जंगल में मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक के ही दोस्त ने ही उसकी हत्या करते हुए शव को जंगल में फेंक दिया था। आरोपी दोस्त ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करते हुए बताया था कि युवक सेल्फी लेते समय झील में गिर गया है। हालांकि संदेह होने पर पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। मृतक की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है।सेल्फी लेते समय झील में गिरना ...