फरीदाबाद, अक्टूबर 13 -- आयकर विभाग ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से मिले मुआवजे पर फरीदाबाद के किसानों को नोटिस जारी कर दिए हैं। विभाग ने किसानों से उनकी आय-व्यय का ब्योरा मांगा है। इससे किसानों में हड़कंप मचा हुआ है। इस मुद्दे पर रविवार को किसानों की सेक्टर-78 में बैठक हुई। किसान अब जल्द ही आयकर विभाग के अधिकारियों से मिलेंगे। किसान संघर्ष समिति नहरपार फरीदाबाद की बैठक प्रधान जगबीर सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर-78 फरीदपुर के राजमहल गार्डन में संपन्न हुई। बैठक का संचालन समिति के महासचिव सत्यपाल नरवत कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद के किसान आयकर विभाग से नोटिस मिलने से परेशान हैं। नोटिस में किसानों से आय और व्यय के बारे में पूछा गया है। आयकर विभाग को किसानों से आय-व्यय के बारे में पूछ रहा है, जबकि इस बारे में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.