फरीदाबाद में करनेरा राजकीय हाई स्कूल को सीनियर सेकेंडरी का दर्जा, अब 12वीं तक पढ़ाई होगी
फरीदाबाद, जून 18 -- फरीदाबाद जिले के गांव करनेरा के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने गांव स्थित राजकीय हाई स्कूल को अपग्रेड कर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दर्जा दिया है। अब यहां छात्र-छात्राएं 12वीं कक्षा तक पढ़ाई कर सकेंगे। शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूल में नौवीं और 11वीं कक्षा में दाखिले शुरू करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इससे विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए गांव से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बता दें कि अभी तक करनेरा स्थित राजकीय हाई स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 10वीं कक्षा के बाद पढ़ाई जारी रखने के लिए आसपास के गांवों या शहरों के सरकारी स्कूलों का रुख करना पड़ता था। इसके कारण विद्यार्थियों को रोजाना लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। कई बार आने-जाने में समय अधिक लगने के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.