फरीदाबाद में कन्नौज के युवक ने लगाई फांसी, मौत
कन्नौज, जुलाई 30 -- सौरिख, संवाददाता। वैवाहिक विवाद और दहेज उत्पीडऩ के मुकदमें से परेशान एक युवक ने हरियाणा के फरीदाबाद में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बुधवार देर शाम जब शव पैतृक गांव रूपपुर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। खडिऩी क्षेत्र के रूपपुर गांव निवासी अतुल प्रताप (30) पुत्र वीरपाल सिंह बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। परिजनों के अनुसार उनकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हरदोई जिले के बालामऊ थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी गायत्री देवी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पारिवारिक विवाद शुरू हो गया और करीब साढ़े तीन वर्ष पहले पत्नी मायके चली गई। इसके बाद दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसकी 28 जुलाई को हरदोई कोर्ट में पेशी भी थी। मृतक के चचेरे भाई राजप्रताप ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.