बल्लभगढ़, मार्च 19 -- Faridabad Encounter: बल्लभगढ़ में आईएमटी चंदावली में शराब के ठेके पर फायरिंग, फिरौती और मछगर गांव में प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में गोली चलाने के मामलों में क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान अनिल उर्फ खान गुर्जर और मनीष के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बाइक पर सवार दोनों आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आईएमटी क्षेत्र में घूम रहे थे। गुप्त सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अनिल उर्फ खान गुर्जर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को काबू में लिया गया। घायल आरोपी को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.